ePaper

झांसी में जातीय राजनीति पर अटका इस बार का चुनाव, दो बार सपा का रहा कब्जा, भाजपा ने दिया उद्यमी को मौका

Updated at : 28 Apr 2019 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
झांसी में जातीय राजनीति पर अटका इस बार का चुनाव, दो बार सपा का रहा कब्जा, भाजपा ने दिया उद्यमी को मौका

झांसी से विकास सनाढ्य मप्र की पूर्व सीएम उमा भारती, तत्कालीन यूपीए सरकार के मंत्री प्रदीप जैन और सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ चंद्रपाल सिंह यादव के चुनाव लड़ने से झांसी-ललितपुर सीट के पिछले लोस चुनाव में सबकी नजरें थीं. इस बार यह स्थिति नहीं है. सपा-बसपा और भाजपा मुख्य मुकाबले में हैं. पहली बार […]

विज्ञापन
झांसी से विकास सनाढ्य
मप्र की पूर्व सीएम उमा भारती, तत्कालीन यूपीए सरकार के मंत्री प्रदीप जैन और सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ चंद्रपाल सिंह यादव के चुनाव लड़ने से झांसी-ललितपुर सीट के पिछले लोस चुनाव में सबकी नजरें थीं. इस बार यह स्थिति नहीं है. सपा-बसपा और भाजपा मुख्य मुकाबले में हैं. पहली बार कांग्रेस का प्रत्याशी बाहरी है. भ्रष्टाचार के आरोप में बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी से गठबंधन करने के पीछे कांग्रेस की मजबूरी जिला कांग्रेस भी नहीं समझ पा रही. पार्टियां जातिगत वोटों की लामबंदी में जुटी हैं. जहां जिस जाति के वोटर ज्यादा हैं, वहां उसी जाति के नेताओं प्रचार कर रहे हैं.
दो बार सपा का कब्जा
गठबंधन में यह सीट सपा के खाते में गयी. सपा ने यहां से विधान परिषद के पूर्व सदस्य श्यामसुंदर सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व सांसद और पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 3.85 लाख वोट हासिल करने वाले डॉ चंद्रपाल सिंह यादव का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था, लेकिन सपा ने पिछड़ों में सवर्ण माने जाने वाले यादव जाति के श्यामसुंदर पर भरोसा जताया.
भाजपा ने दिया उद्यमी को मौका
भाजपा ने बैद्यनाथ समूह के प्रबंध निदेशक उद्यमी अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. पहली बार चुनाव लड़ रहे अनुराग शर्मा के पिता पंडित विश्वनाथ शर्मा झांसी और हमीरपुर से सांसद रह चुके हैं.
बाबू सिंह के भाई को कांग्रेस से टिकट
कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के नेतृत्व वाली जन अधिकार पार्टी से गठबंधन कर लिया और झांसी ललितपुर सीट जअपा को दे दी. जअपा से बाबू सिंह कुशवाहा के भाई शिवशरण कुशवाहा मैदान में हैं.
वोट समीकरण
20,39,043 कुल मतदाता
10,79,122 पुरुष ,9,59,856 महिला
7.50 लाख
ओबीसी
5.00 लाख
एससी
6.00 लाख
सामान्य
1.50 लाख
मुस्लिम
लोस चुनाव, 2014 का परिणाम
उम्मीदवार/पार्टी वोट वोट%
उमा भारती, भाजपा 5,75,889 43.60
चंद्रपाल सिंह यादव, सपा 3,85,422 29.18
अनुराधा शर्मा, बसपा 2,13,792 16.19
प्रदीप जैन, कांग्रेस 84,089 6.37
नोटा 13,959 1.06
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola