ePaper

खाली कुर्सियों की फोटो ले रहा था पत्रकार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दी ठुकाई, वीडियो वायरल

Updated at : 07 Apr 2019 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
खाली कुर्सियों की फोटो ले रहा था पत्रकार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दी ठुकाई, वीडियो वायरल

विरुद्धनगर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक ओर जहां घायल पत्रकारों की मरहम पट्टी कर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके कार्यकर्ता पत्रकारों की पिटाई करते नजर आते हैं. ऐसा ही एक वाकया तमिलनाडु के विरुद्धनगर से सामने आया है. दरअसल , सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है […]

विज्ञापन

विरुद्धनगर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक ओर जहां घायल पत्रकारों की मरहम पट्टी कर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके कार्यकर्ता पत्रकारों की पिटाई करते नजर आते हैं. ऐसा ही एक वाकया तमिलनाडु के विरुद्धनगर से सामने आया है. दरअसल , सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित कांग्रेस कार्यकर्ता पत्रकार की पिटाई करते दिख रहे हैं.

VIDEO

वीडियो में एक शख़्स नजर आ रहा है जो कांग्रेसी कार्यकर्ता बताया जा रहा है. उसने एक पत्रकार को पकड़ रखा है. इतने में एक दूसरा शख्‍स आता है और उसकी पिटाई करने लगता है. हालांकि इसके बाद वहां मौजूद अन्य पत्रकार उसकी मदद के लिए आगे बढ़ते हैं और किसी तरह उसे बचाते हैं.

वीडियो कांग्रेस की रैली का बताया जा रहा है जहां पत्रकार खाली कुर्सियों की फोटो ले रहा था. इससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी.

यदि आपको याद हो तो पिछले दिनों ही राहुल गांधी ने सड़क हादसे में घायल हुए एक पत्रकार को अपनी गाड़ी में बैठाकर एम्स पहुंचाया था जिसके बाद मीडिया में राहुल गांधी की काफी तारीफ हुई. यही नहीं केरल के वायनाड में जब राहुल जब नामांकन भरने पहुंचे थे तो वहां भी बैरीकेड्स टूटने के कारण कई पत्रकारों को चोट लगी थी. यहां भी राहुल ने इनकी मदद कर काफी सुर्खियां बटोरी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola