ePaper

आंध्र प्रदेश में बोले राहुल गांधी- मोदी देश को दो भागों में बांटने की कर रहे हैं कोशिश

Updated at : 31 Mar 2019 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में बोले राहुल गांधी- मोदी देश को दो भागों में बांटने की कर रहे हैं कोशिश

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार मनरेगा लेकर आयी, हम लोगों के लिए फूड सिक्यॉरिटी बिल लेकर आए जिससे गरीबों को फायदा मिला. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार मनरेगा लेकर आयी, हम लोगों के लिए फूड सिक्यॉरिटी बिल लेकर आए जिससे गरीबों को फायदा मिला.

उन्होंने कहा कि यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम दिल्ली में सत्ता में आने के बाद आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देंगे.

आगे कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि मोदी जी पांच साल से देश के प्रधानमंत्री हैं और फिर भी उन्होंने इस वादे को पूरा नहीं किया है. मुझे आश्चर्य है कि आंध्र प्रदेश में पार्टियां प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए जोर नहीं दे रही हैं. उन्होंने कहा कि मोदी जी देश को दो भागों में बांटने की कोशिश कर रहे हैं. एक भाग नीरव मोदी, मेहुल चौकसी जैसे लोगों के लिए तो दूसरा भाग देश के गरीब और किसानों के लिए.

राहुल गांधी ने कहा कि हम गरीबों को न्याय देंगे. न्याय हमारा अहिंसात्मक हथियार है. यदि मोदी जी गरीबों के खिलाफ लड़ेंगे तो हम गरीबों के लिए लड़ने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबको 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था लेकिन उन्होंने पूरा नहीं किया. लेकिन हम अपनी ‘NYAY’ स्कीम को पूरा करेंगे जैसे हमने मनरेगा के वादों को पूरा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola