2588 साल बाद होली पर बन रहा ऐसा संयोग, कई बीमारियां होंगी दूर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस होली पर 2588 साल बाद ऐसा योग बनने जा रहा है कि अगर आप एक अचूक टोटका आजमा लें, तो यह आपका जीवन बदल देगा. आइए जानें क्या है यह – कारोबार में मंदी हो, काम पर जाने का मन ना करता हो, कहीं बाहर जाने का मन ना करता हो, बच्चे पढ़ ना […]

विज्ञापन

इस होली पर 2588 साल बाद ऐसा योग बनने जा रहा है कि अगर आप एक अचूक टोटका आजमा लें, तो यह आपका जीवन बदल देगा.

विज्ञापन

आइए जानें क्या है यह –

कारोबार में मंदी हो, काम पर जाने का मन ना करता हो, कहीं बाहर जाने का मन ना करता हो, बच्चे पढ़ ना रहे हों, उनके कम नंबर आ रहे हों, सिर दर्द होता हो, खाना खाने में मन ना लगता हो, रात को बार-बार नींद खुलती हो, बदन दर्द होता हो, आंखें दर्द करती हो, आलस आता हो, तो इन सब बीमारियों का रामबाण इलाज है यह टोटका.

होली से एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा के दिन शाम के समय होलिका जलायी जाती है. इसे होलिका दहन कहते हैं. तो टोटका यह है कि जब होली दहन हो, अपने सिर पर से सात बार मोबाइल घुमा कर होलिका की आग में फेंक दें और पीछे मुड़ कर न देखें.

एक-दो दिन तो जरूर परेशानी होगी, जी मिचलाएगा, गुस्सा आयेगा,लेकिन सारीबीमारियों से मुक्ति मिल जाएगी. और सब काम ठीक होने लगेंगे. आजमा कर देखें.

बाकी तो सभी को
Happy Holi

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola