एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा, हमने टारगेट फिक्स किया और उसे हिट किया, मरने वालों की संख्या गिनना हमारा काम नहीं

कोयंबटूर : एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने आज कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक 2 में हमने टारगेट को हिट किया, हम मरने वालों की संख्या नहीं गिनते यह काम सरकार करती है. धनोआ ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा भारतीय वायुसेना इस स्थिति में नहीं है कि वो मरने वालों की संख्या बताये, […]
कोयंबटूर : एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने आज कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक 2 में हमने टारगेट को हिट किया, हम मरने वालों की संख्या नहीं गिनते यह काम सरकार करती है. धनोआ ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा भारतीय वायुसेना इस स्थिति में नहीं है कि वो मरने वालों की संख्या बताये, सरकार इस बारे में स्पष्टीकरण दे सकती है. हम मृतकों की संख्या नहीं गिनते, हम यह गिनते है कि जो टारगेट हमने तय किया था, वह हिट हुआ या नहीं.
Air Chief Marshal BS Dhanoa: We hit our target. The air force doesn’t calculate casualty numbers, the government does that. pic.twitter.com/TnNXiQ9DM9
— ANI (@ANI) March 4, 2019
बीएस धनोआ ने विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में बात करते हुए कहा कि अब वे उड़ान भर पायेंगे या नहीं इसके बारे में जानकारी उनकी मेडिकल जांच के बाद ही दी जायेगी. उन्हें जिस तरह के मेडिकल जांच की जरूरत है, सब दी जा रही है. जैसे ही वे फिट हो जायेंगे हम उन्हें फाइटर कॉकपिट में पायेंगे.
मिग 21 के बारे में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि इस एयरक्रॉफ्ट को अपडेट किया गया है. इसमें बेहतर रडार और हवा से हवा में मार करने वाले हथियार मौजूद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




