भारत-पाक सीमा पर तनाव को देखते हुए CWC की बैठक स्थगित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 2:48 PM
नयी दिल्ली : भारत-पाकिस्तान की सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी है. यह बैठक अहमदाबाद में होनी थी जिसे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों एवं रणनीति की लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा […]
नयी दिल्ली : भारत-पाकिस्तान की सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी है. यह बैठक अहमदाबाद में होनी थी जिसे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों एवं रणनीति की लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा था.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीमा पर मौजूदा हालात को देखते हुए इस बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. गौरतलब है कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया. इससे पहले मंगलवार तड़के भारतीय विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर बमबारी की थी. यह कार्रवाई पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में की गई थी. पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










