मध्यप्रदेश: एक और भाजपा नेता की हत्या, पत्थर से कूचकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश मे एक और भाजपा नेता की हत्या की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार सेंधवा जिले के बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गयी. उनका शव बलवाड़ी-सेंधवा रोड पर रविवार की सुबह मिला. बताया जा रहा है कि वे सुबह घर से मॉर्निंग वॉक […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश मे एक और भाजपा नेता की हत्या की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार सेंधवा जिले के बलवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या पत्थर से कूचकर कर दी गयी. उनका शव बलवाड़ी-सेंधवा रोड पर रविवार की सुबह मिला. बताया जा रहा है कि वे सुबह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे.

विज्ञापन

सिर पर पत्थर मारकर उनकी हत्या की गयी है. शव के पास खून से सना पत्थर भी पुलिस को मिला है. जिस स्थान पर उनका शव मिला वह वारला पुलिस थाने के अंतर्गत आता है. आपको बता दें कि इससे पहले मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बंधवार की शुक्रवार को बीच चौराहे में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola