जागा पवार का कांग्रेस प्रेम, मोदी पर यूं कसा तंज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : पिछले दिनों राफेल मामले पर पीएम मोदी का साथ देकर घिरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे तथा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. पवार ने कहा कि लोगों गर्व होना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की नृसंश हत्या […]

विज्ञापन

मुंबई : पिछले दिनों राफेल मामले पर पीएम मोदी का साथ देकर घिरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनके बेटे तथा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. पवार ने कहा कि लोगों गर्व होना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की नृसंश हत्या के बावजूद उनलोगों ने गरीबों की सेवा जारी रखी.

विज्ञापन

पवार ने इस दौरान गांधी परिवार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि गुजरात में उनके मुख्यमंत्रित्व काल में ‘‘जब निर्दोष लोग मारे जा रहे थे’ तो उन्होंने कुछ नहीं किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में गुजरात के किसी खास मामले का जिक्र नहीं किया लेकिन उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों का हवाला दिया.

राकांपा नेता यहां से 300 किलोमीटर दूर सतारा जिले में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola