यौन उत्पीड़न मामला : एडिटर्स गिल्ड ने एमजे अकबर और तरुण तेजपाल की सदस्यता रद्द की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2018 8:23 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर और तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल की सदस्यता बुधवार को निलंबित कर दी. इस संबंध में एक बयान में कहा गया कि गिल्ड ने कार्यकारी समिति से इस बारे में विचार मांगे थे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर और तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल की सदस्यता बुधवार को निलंबित कर दी.

इस संबंध में एक बयान में कहा गया कि गिल्ड ने कार्यकारी समिति से इस बारे में विचार मांगे थे कि वर्तमान में निष्क्रिय सदस्य अकबर, इसके पूर्व अध्यक्षों में से एक तेजपाल तथा वरिष्ठ पत्रकार गौतम अधिकारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए? बयान में कहा गया कि कार्यकारी समिति के अधिकतर सदस्यों ने अकबर और तेजपाल की सदस्यता निलंबित करने का सुझाव दिया.

इसे भी पढ़ें…

सोशल: एमजे अकबर के इस्तीफ़े पर कैसी प्रतिक्रिया?

गिल्ड के पदाधिकारियों ने कार्यकारी समिति की टिप्पणियों पर चर्चा की और इस विचार से सहमति जताई कि गिल्ड से अकबर और तेजपाल की सदस्यता निलंबित की जानी चाहिए. गिल्ड ने फैसला किया कि गौतम अधिकारी की सदस्यता पर निर्णय करने से पहले वह उनका जवाब मांगेगी.

इसे भी पढ़ें…

सोशल: एमजे अकबर के ’97 वकीलों की फ़ौज’ और एक अकेली महिला पत्रकार

#MeToo : एमजे अकबर के खिलाफ सामने आयीं 19 महिला पत्रकार, कहा हम प्रिया रमानी के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola