मानवता की खातिर : मुस्लिम सहेली को किडनी देने पर अड़ी सिख लड़की

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में एक सिख लड़की अपनी एक मुस्लिम सहेली की जान बचाने के लिए उसे अपनी किडनी दान करना चाहती है. लड़की के परिजन उसका विरोध कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में देरी हो रही है. इसलिए, अब उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा है. जम्मू के ऊधमपुर इलाके की एक सिख सामाजिक […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में एक सिख लड़की अपनी एक मुस्लिम सहेली की जान बचाने के लिए उसे अपनी किडनी दान करना चाहती है. लड़की के परिजन उसका विरोध कर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया में देरी हो रही है. इसलिए, अब उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा है.

विज्ञापन

जम्मू के ऊधमपुर इलाके की एक सिख सामाजिक कार्यकर्ता मंजोत सिंह कोहली (23) ने अपनी एक किडनी मुस्लिम सहेली समरीन अख्तर (22) को दान करने का फैसला किया है, जो राजौरी जिला निवासी है.

कोहली ने कहा, ‘हम पिछले चार साल से सहेली हैं और मैं भावनात्मक रूप से उससे जुड़ी हुई हूं. साथ ही, मानवता में मेरा दृढ़ विश्वास है, जो मुझे किडनी दान करने के लिए प्रेरित कर रहा है.’

कोहली ने कहा कि उन्होंने बिना किसी देरी के यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए अदालत का रुख किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola