ePaper

Maratha Reservation : SBCC ने रिपोर्ट सौंपने से पहले 43,629 परिवारों का किया सर्वेक्षण

Updated at : 24 Nov 2018 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
Maratha Reservation : SBCC ने रिपोर्ट सौंपने से पहले 43,629 परिवारों का किया सर्वेक्षण

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (एसबीसीसी) ने मराठा समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर रिपोर्ट सौंपने से पहले 43,629 परिवारों का सर्वेक्षण किया था. मराठा समुदाय राज्य में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहा है. राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले ने विधान परिषद के कांग्रेसी सदस्य […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (एसबीसीसी) ने मराठा समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर रिपोर्ट सौंपने से पहले 43,629 परिवारों का सर्वेक्षण किया था. मराठा समुदाय राज्य में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहा है.

राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले ने विधान परिषद के कांग्रेसी सदस्य शरद रैंपिस, विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे, राकांपा सदस्य हेमंत ताकले के सवाल पर विधान परिषद में यह जानकारी दी.

विपक्षी सदस्यों ने अपने सवाल में कहा था कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग वाले आंदोलन के हिंसक हो जाने पर पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों की जानें चली गयीं.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस वर्ष नौ अगस्त को बुलाये बंद के दौरान पुलिस ने मासूम लोगों के खिलाफ झूठे मामले भी दर्ज किये. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने ऐसे मामलों को वापस लिये जाने के लिए पुलिस आयुक्त से मुलाकात भी की थी.

इसके जवाब में बडोले ने कहा कि पुलिस ने उन जगहों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की, जहां जुलाई-अगस्त, 2018 में मराठा आरक्षण के लिए किया गया आंदोलन हिंसा में बदल गया था.

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि एसबीसीसी ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने से पहले 43,629 परिवारों का सर्वेक्षण किया था. बडोले ने कहा कि सरकार मारे गये प्रदर्शनकारियों के परिवार वालों को सहायता मुहैया करा रही है.

आयोग ने पिछले सप्ताह अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी. इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरक्षण की मांग पूरी करने का संकेत भी दिया था.

सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि मराठा समुदाय के लोग सरकार और अर्द्ध सरकारी सेवाओं में कम प्रतिनिधित्व के साथ ‘सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के नागरिक’ हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola