केरल से झारखंड भेजे गये 119 बच्चे

पलक्कड़, केरलः तस्करी के जरिये झारखंड से केरल लाये गये 119 बच्चों को मंगलवार को एरनाकुलम-पटना एक्सप्रेस से उनके गृह राज्य भेज दिया गया. बिना उचित दस्तावेज के झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे उत्तरी राज्यों से तकरीबन दो हफ्ता पहले 500 से ज्यादा बच्चों के लाये जाने से एक बड़ा विवाद शुरू हो गया […]
पलक्कड़, केरलः तस्करी के जरिये झारखंड से केरल लाये गये 119 बच्चों को मंगलवार को एरनाकुलम-पटना एक्सप्रेस से उनके गृह राज्य भेज दिया गया. बिना उचित दस्तावेज के झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे उत्तरी राज्यों से तकरीबन दो हफ्ता पहले 500 से ज्यादा बच्चों के लाये जाने से एक बड़ा विवाद शुरू हो गया था.
विवाद में परमार्थ न्यासों की ओर से चलाये जाने वाले अनाथालय चर्चा में आ गये थे. तकरीबन दो हफ्ता पहले ट्रेन से इन बच्चों के यहां पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने उन्हें रोक लिया था. इससे पहले, पुलिस ने उन बच्चों के साथ आए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




