अलग विदर्भ राज्य की मांग को लेकर भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, राहुल से मिलेंगे

नागपुर (महाराष्ट्र) : अलग विदर्भ राज्य की मांग के प्रबल समर्थक भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का एलान किया है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि देशमुख कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह शाम को वर्धा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिल […]
नागपुर (महाराष्ट्र) : अलग विदर्भ राज्य की मांग के प्रबल समर्थक भाजपा विधायक आशीष देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का एलान किया है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि देशमुख कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह शाम को वर्धा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिल रहे हैं.
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए राहुल वर्धा में हैं. नागपुर जिले की कटोल सीट से विधायक देशमुख बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष हरिभाउ बागडे से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे. उन्होंने भाजपा सरकार पर देश में किसानों और युवाओं की अनदेखी करने और बंटवारे व वोट बैंक की सियासत में संलिप्त रहने का आरोप लगाया. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष रंजीत देशमुख के बेटे देशमुख मांग कर रहे हैं कि विदर्भ को महाराष्ट्र से अलग किया जाये.
उन्होंने कहा, बीते चार साल में किसानों और युवाओं की स्थिति और खराब हुई है, लेकिन सरकार चुनाव जीतने और देश को बांटने के लिए सिर्फ वोट बैंक की सियासत में लगी है. उन्होंने कहा, भाजपा भारत के लोगों की अनदेखी कर रही है. इसलिए मैं विधायक और भाजपा के सदस्य के तौर पर अपने इस्तीफे की पेशकश करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




