मनोनीत CJI गोगोई ने कहा - CJI दीपक मिश्रा का नागरिक स्वतंत्रता के मामले में बहुत अधिक योगदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2018 7:24 PM
नयी दिल्ली : देश के मनोनीत प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सोमवार को निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि नागरिक स्वतंत्रता के मामले में उनका बहुत अधिक योगदान रहा है और इस संबंध में उन्होंने उनके हाल के फैसलों का विशेष उल्लेख किया. न्यायमूर्ति गोगोई, जिन्हें बुधवार को प्रधान न्यायाधीश […]
नयी दिल्ली : देश के मनोनीत प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सोमवार को निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि नागरिक स्वतंत्रता के मामले में उनका बहुत अधिक योगदान रहा है और इस संबंध में उन्होंने उनके हाल के फैसलों का विशेष उल्लेख किया.
न्यायमूर्ति गोगोई, जिन्हें बुधवार को प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी जायेगी, ने कहा कि न्यायमूर्ति मिश्रा उत्कृष्ठ न्यायाधीश हैं. उन्होंने कहा, यदि हम अपने सांविधानिक आदर्शों पर सही मायने में कायम करने में विफल रहे, तो हम एक-दूसरे को मारते रहेंगे और नफरत करते रहेंगे. न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा कि शीर्ष अदालत के सभी न्यायाधीश प्रतिबद्ध हैं और वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे. न्यायमूर्ति गोगोई ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा, हम ऐसे समय में रह रहे हैं जिसमें हमें क्या खाना चाहिए, पहनना चाहिए, हमारी निजी जिंदगी की छोटी बातें नहीं रह गयी हैं. न्यायमूर्ति मिश्रा मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










