''पुलिस अंकल, पापा रूक जाएंगे, गोली मत मारियेगा''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2018 10:46 PM
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस कांस्टेबल के हाथों गोली मारे जाने की घटना के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन बढ़ते जा रहा है. लोग लगातार यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी बैनर-पोस्टर के साथ […]
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस कांस्टेबल के हाथों गोली मारे जाने की घटना के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन बढ़ते जा रहा है. लोग लगातार यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी बैनर-पोस्टर के साथ विवेक जिंदाबाद और यूपी पुलिस को आड़े हाथ ले रहे हैं.
इस घटना को लेकर यूपी सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. राजनीति भी तेज हो गयी है. इस बीच सोशल मीडिया में एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है, विवेक तिवारी अमर रहें. पुलिस अंकल….आप गाड़ी रोकेंगे तो पापा रूक जाएंगे……प्लीज….गोली मत मारियेगा.
लखनऊ में कुछ गाडियों के पीछे ऐसे बैनर-पोस्टर लगे पाये गये. सोशल मीडिया पर भी इस बैनर को पोस्ट कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विवेक हत्याकांड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल ट्वीट पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है. केजरीवाल ने विवेक हत्याकांड पर राजनीति करते हुए उसे हिंदू रंग दे दिया, जिससे लोग नाराज हो गये और उन्हें जमकर भला-बूरा कह रहे हैं.
https://twitter.com/Interceptors/status/1046385302586228736?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










