केजरीवाल के इस काम के मुरीद हुए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून

Updated at : 07 Sep 2018 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल के इस काम के मुरीद हुए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी सरकार की मोहल्ला क्लीनिक परियोजना की शुकवार को संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने काफी तारीफ की. उन्होंने नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हर्लेम ब्रंटलैंड के साथ इस पहल के तहत बने स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का दौरा किया. पश्चिम विहार इलाके में पॉलीक्लीनिक और पीरागढ़ी मैदान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी सरकार की मोहल्ला क्लीनिक परियोजना की शुकवार को संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने काफी तारीफ की. उन्होंने नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हर्लेम ब्रंटलैंड के साथ इस पहल के तहत बने स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का दौरा किया.

पश्चिम विहार इलाके में पॉलीक्लीनिक और पीरागढ़ी मैदान में मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने के बाद मून ने कहा, ‘‘मैंने जो देखा है उससे मैं बेहद प्रभावित हूं.’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन इस दौरान उनके साथ थे.

मॉब लिंचिंग पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, दिया एक सप्ताह का समय

ब्रंटलैंड ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक परियोजना को पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक रह चुके ब्रंटलैंड ने कहा, ‘‘यहां किये गये प्रभावशाली काम को देखकर मैं बेहद खुश हूं. इसे पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए.’

यहां चर्चा कर दें कि मून और ब्रंटलैंड एक संगठन के प्रतिनिधिमंडल के तौर पर भारत के दौरे पर आये हैं. केजरीवाल ने बताया कि इस वक्त शहर में 189 मोहल्ला क्लीनिक चलाये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola