आज के दिन हुई थी भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत, जानें और क्या है खास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2018 11:26 AM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है. दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी. आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश के स्वतंत्रता संग्राम में आठ अगस्त के दिन का एक खास महत्व है. दरअसल महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से निकालने के लिए कई अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और आठ अगस्त 1942 को उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी.
आठ अगस्त का दिन अफगानिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है. 1988 में आठ अगस्त के दिन ही नौ वर्ष के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी की शुरुआत हुई थी. देश दुनिया के इतिहास में आठ अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ और खास
घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1509 :विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी.
1549 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1609 : वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया.
1763 : वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कनाडा फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ.
1864 : जिनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना
1876 : थॉमस अल्वा एडिसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया.
1899 : ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट कराया.
1900 : बोस्टन में पहली डेविस कप श्रृंखला की शुरूआत.
1908 :शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म.
1919 : ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मंजूरी दी.
1942 : महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की.
1947 : पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी.
1988 : अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई.
1988 : आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा.
1990 : इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सद्दाम हुसैन ने कुवैत पर कब्जे का ऐलान किया.
2004 : इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इनकार किया.
2010 : तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










