ePaper

राहुल गांधी की ''झप्पी'' पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने दिया विवादित बयान

Updated at : 24 Jul 2018 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी की ''झप्पी'' पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने दिया विवादित बयान

खंडवा (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने पर विवादित बयान दिया है. शाह ने दावा किया कि पिछले दिनों सदन में राहुल ने जब प्रधानमंत्री से उठने का आग्रह किया तो मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को इशारों में कहा […]

विज्ञापन

खंडवा (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने पर विवादित बयान दिया है.

शाह ने दावा किया कि पिछले दिनों सदन में राहुल ने जब प्रधानमंत्री से उठने का आग्रह किया तो मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को इशारों में कहा था, काहे उठो. (इस कुर्सी पर) तुम्हारे पिताजी ने बैठाया है क्या?

खंडवा जिले में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने मोदी सरकार के खिलाफ 20 जुलाई को विपक्ष द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में राहुल की प्रधानमंत्री को दी गई ‘झप्पी’ पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, उनके (कांग्रेस) नेता खड़े हो गये… राहुल भैया.

इसे भी पढ़ें…

…तो क्‍या तांत्रिक के कहने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लगाया गले ?

पप्पू (राहुल) भाषण करते-करते बीच में उठे और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर चले गए और बोले – ‘उठो, उठो’. उन्होंने कहा, इस पर प्रधानमंत्रीजी ने इशारा किया काहे को उठो. (इस कुर्सी पर) तुम्हारे पिताजी ने बैठाया है क्या? शाह ने आगे कहा, जब प्रधानमंत्री नहीं उठे, तो राहुल जबरजस्ती गले पड़ गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola