अग्निवेश ने कहा, आदिवासियों का समर्थन करने के कारण झारखंड में हुआ हमला

Updated at : 24 Jul 2018 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निवेश ने कहा, आदिवासियों का समर्थन करने के कारण झारखंड में हुआ हमला

नयी दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने आरोप लगाया कि एक कारोबारी समूह के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों का समर्थन करने के कारण झारखंड में उन पर हमला किया गया. संगठन बंधुआ मुक्ति मोर्चा से जुड़े अग्निवेश ने कहा कि झारखंड के पाकुड़ में उन पर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने आरोप लगाया कि एक कारोबारी समूह के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों का समर्थन करने के कारण झारखंड में उन पर हमला किया गया.

संगठन बंधुआ मुक्ति मोर्चा से जुड़े अग्निवेश ने कहा कि झारखंड के पाकुड़ में उन पर हमला और दलितों तथा अल्पसंख्यक समूहों पर भीड़ के हमले की घटनाओं में समानता है और इस तरह की घटनाएं राज्य प्रायोजित लगती है. बंधुआ मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में अग्निवेश ने कहा , मैं पहाड़िया का समर्थन करने के लिए गया था.

इसे भी पढ़ें…

स्वामी अग्निवेश से क्यों नहीं मिली राज्यपाल, राजभवन ने दी सफाई

रघुवर दास की सरकार उस इलाके में 25,000 एकड़ जमीन अडाणी समूह को दे रही है और आदिवासी इसके खिलाफ हैं. उन्होंने कहा , सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए जल्दबाजी में बनाए गए कानून के आधार पर आदिवासियों से जुड़ी 3.50 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपने के लिए 210 एमओयू पर दस्तखत किए हैं.

अलवर और राजस्थान के दूसरे हिस्से में पीट – पीटकर कर मारे जाने की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस पर मौन है. उन्होंने कहा , केवल अलवर और झारखंड ही नहीं पिछले दो साल में ऐसी घटनाओं का एक पैटर्न दिखता है. यह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर राज्य प्रायोजित लगती है.

इसे भी पढ़ें…

झारखंड : पाकुड़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश को पीटा

उन्होंने झारखंड में अपने ऊपर हमले का हवाला देते हुए कहा , खबरों में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों का नाम आया है. प्रदेश भाजपा के प्रमुख ने कहा है कि उनकी पार्टी का कोई शामिल नहीं था. अग्निवेश ने कहा कि अलवर में पांच बार के स्थानीय विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने वहां पर भीड़ द्वारा पीटे जाने की घटनाओं को जायज बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola