ePaper

करियर काउंसिलिंग में रिकॉर्ड बनाने के लिए डॉ जयंतीलाल भंडारी का नाम गोल्डन बुक में दर्ज

Updated at : 21 Jul 2018 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
करियर काउंसिलिंग में रिकॉर्ड बनाने के लिए डॉ जयंतीलाल भंडारी का नाम गोल्डन बुक में दर्ज

इंदौर : चर्चित करियर मार्गदर्शक, अर्थशास्त्री व शिक्षाविद डॉ जयंतीलाल भंडारी ने पिछले 40 वर्षों में 1022 नि:शुल्क करियर काउंसिलिंग शिविरों में करियर मार्गदर्शन से एक लाख से अधिक युवाओं को लाभान्वित किया. इसकार्यकेजरिये उन्होंने विश्व रिकाॅर्ड बनाया और उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज किया गया. इस कार्य के लिए गोल्डन […]

विज्ञापन

इंदौर : चर्चित करियर मार्गदर्शक, अर्थशास्त्री व शिक्षाविद डॉ जयंतीलाल भंडारी ने पिछले 40 वर्षों में 1022 नि:शुल्क करियर काउंसिलिंग शिविरों में करियर मार्गदर्शन से एक लाख से अधिक युवाओं को लाभान्वित किया. इसकार्यकेजरिये उन्होंने विश्व रिकाॅर्ड बनाया और उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज किया गया. इस कार्य के लिए गोल्डन बुक के साउथ एशिया हेड डॉ मनीष विश्नोई ने प्रतियोगिता निर्देशिका परिसर में आयोजित समारोह में डॉ भंडारी को वैश्विक रिकाॅर्ड की आधिकारिक मान्यता का प्रमाणपत्र सौंपा गया.

डॉ भंडारी ने स्कूल-कॉलेजों में, दृष्टिहीन औरनि:शक्त छात्रों की संस्थाओं में, मलिन बस्तियों में, अल्पसंख्यक संस्थाओं में, आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों में आयोजित नि:शुल्क करियर काउंसिलिंग शिविरों के माध्यम से नयी पीढ़ी को मुस्कराहट देने का काम किया है.

उल्लेखनीय है कि डॉ भंडारी 1976 से युवाओं को करियर काउंसिलिंग देकर उनकी जिंदगी संवारने में असाधारण भूमिका निभा रहे हैं. 1976 में डॉ जयंतीलाल भंडारी का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के लिए प्राध्यापक वाणिज्य पद के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा के लिए भी चयन हुआ था, लेकिन
डॉ भंडारी ने नयी पीढ़ी को करियर मार्गदर्शन की मुस्कराहट देने का लक्ष्य रखकर प्रशासनिक सेवा में जाने के बजाए प्राध्यापक बनना पसंद किया और उन्होंने अध्यापन के साथ-साथ नि:शुल्क करियर मार्गदर्शन शिविरों का समर्पित अभियान शुरू किया.

डॉ जयंतीलाल भंडारी को शिक्षा केे क्षेत्र की सर्वोच्च उपाधि डी. लिट और प्रतिभाशाली प्राध्यापकों के यूजीसी केे सर्वोच्च सम्मान कॅरियर अवार्ड से नवाजा गया हैै. देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में डॉ भंडारी आर्थिक विषयों पर भी नियमित लेखन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola