नहीं मिली एंबुलेंस, तो मां की लाश को बाइक में बांधकर पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचा बेटा

Updated at : 11 Jul 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं मिली एंबुलेंस, तो मां की लाश को बाइक में बांधकर पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचा बेटा

भोपाल : मध्‍यप्रदेश से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ के मस्तापुर गांव में कुंवर बाई नाम की एक महिला की मौत हो गयी. महिला को सांप ने काटा जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया, इसलिए लाश का पोस्टमॉर्टम […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्‍यप्रदेश से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ के मस्तापुर गांव में कुंवर बाई नाम की एक महिला की मौत हो गयी. महिला को सांप ने काटा जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया, इसलिए लाश का पोस्टमॉर्टम किया जाना था.

अधिकारियों के सामने जुगाड़ गाड़ी पर शव ले गये परिजन, बोले- कफन का पैसा नहीं कहां से लाये एंबुलेंस

मृत महिला का बेटा मेहनत-मज़दूरी करता है. उसने मां की लाश ले जाने के लिए बार-बार कॉल किया, लेकिन सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली. परेशान होकर बेटे ने हारकर मां की लाश को एक मोटर साइकिल पर बांधा और फिर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए जैसे-तैसे लेकर मॉर्च्यूरी पहुंचा.

इस घटना का वीडियो धीरे-धीरे वायरल हो गया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola