22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दिग्विजय ने ट्वीट कर एग्जिट पोल को किया खारिज

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन का अनुमान लगाते एग्जिट पोल को आज खारिज कर दिया और कहा कि कुछ लाख लोगों के नमूना सर्वेक्षण से लोकसभा चुनाव के नतीजे का अनुमान नहीं लगाया जा सकता. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज सुबह ट्विटर पर लिखा, 80 करोड़ मतदाताओं के देश में कुछ […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन का अनुमान लगाते एग्जिट पोल को आज खारिज कर दिया और कहा कि कुछ लाख लोगों के नमूना सर्वेक्षण से लोकसभा चुनाव के नतीजे का अनुमान नहीं लगाया जा सकता.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज सुबह ट्विटर पर लिखा, 80 करोड़ मतदाताओं के देश में कुछ लाख लोगों के नमूना सर्वेक्षण से कैसे नतीजे का अनुमान लगाया जा सकता? पार्टी महासचिव शकील अहमद ने भी एग्जिट एवं ओपिनियन पोल को खारिज कर दिया.

उन्होंने कहा कि ये सर्वेक्षण 2004 और 2009 के चुनावों में गलत साबित हुए थे और पार्टी 16 मई को आने वाले असली नतीजे का इंतजार करेगी. कांग्रेस कल शाम कई समाचार चैनलों द्वारा दिखाए गए एग्जिट पोल कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुई. अहमद ने कल कहा था, अपनी परंपरा का पालन करते हुए कांग्रेस एग्जिट पोल कार्यक्रमों में शामिल नहीं होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें