ePaper

सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न योजनाओं में आधार लिंक करने की समय सीमा बढ़ायी

Updated at : 13 Mar 2018 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न योजनाओं में आधार लिंक करने की समय सीमा बढ़ायी

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज विभिन्न योजनाओं को आधार से जोड़ने की 31 मार्च की समय सीमाको इस मामले में संविधान पीठ का फैसला आने तक बढ़ा दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से करोड़ों वैसे लोगों को राहत मिली है, जिनका या तो आधार कार्ड नहीं बना है या फिर वे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज विभिन्न योजनाओं को आधार से जोड़ने की 31 मार्च की समय सीमाको इस मामले में संविधान पीठ का फैसला आने तक बढ़ा दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से करोड़ों वैसे लोगों को राहत मिली है, जिनका या तो आधार कार्ड नहीं बना है या फिर वे किसी कारण से अबतक विभिन्न योजनाओं से आधार को लिंक नहीं करवा सके हैं.

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला आधार को विभिन्न सेवाओं से लिंक करने की अनिवार्यता के संबंध में डाली गयी याचिका की सुनवाई करते हुए दिया. इस याचिका में यह कहा गया है कि 12 अंकों के आधार को विभिन्न सेवाओं में लिंक करने की अनिवार्यवता से व्यक्ति विशेष की निजता का उल्लंघन होता है.

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एके सिकरी, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाइ चंद्रचूड़ और जस्टिस अशोक भूषण इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola