बिहार: धूम-धाम से हुई शादी, ससुराल पहुंचते नवविवाहिता की मौत, मातम में बदला खुशी का माहौल…

शादी करके अपने घर से विदा होकर ससुराल पहुंची एक नवविवाहिता की मौत शनिवार को हो गयी. घटना देवरिया थाना क्षेत्र के धूपनगर चांद गांव की है. मृतका कांटी थाना क्षेत्र के माधोपुर छपरा गांव की रहने वाली थी. शुक्रवार को उसकी शादी हुई थी.
बिहार: मुजफ्फरपुर में शादी के तुरंत बाद ही एक नव विवाहिता के मौत की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि शादी करके अपने घर से विदा होकर ससुराल पहुंची एक नवविवाहिता की मौत शनिवार को हो गयी. घटना देवरिया थाना क्षेत्र के धूपनगर चांद गांव की है. मृतका कांटी थाना क्षेत्र के माधोपुर छपरा गांव की रहने वाली थी. शुक्रवार को उसकी शादी हुई थी. शनिवार को उसका पति व ससुराल वाले विदा कराकर अपने घर ले गये थे. वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही नवविवाहिता की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन- फानन में उसके ससुराल के लोग उसको निजी वाहन से इलाज के लिए एसकेएमसीएच लेकर पहुंचे.
अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया. दोनों परिवार के सदस्यों के बीच में चीख- पुकार मच गयी. परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया, और शव को बिना पोस्टमार्टम कराए लेकर अपने साथ चले गये. देवरिया के धूप नगर चांद गांव निवासी नव विवाहिता के पति का कहना था कि वह दिव्यांग थी. उसकी शादी शुक्रवार को कांटी के माधोपुर छपरा गांव में करायी गयी. लड़की 30 प्रतिशत मानसिक रूप से बीमार थी. लड़की पक्ष के द्वारा इसकी जानकारी देकर शादी करायी गयी थी.
Also Read: स्नातक नामांकन: पहली मेधा सूची में शामिल 88,600 छात्र, इस दिन से करा सकेंगे नामांकन…
शादी के दिन भी सुबह में लड़की की तबीयत खराब लग रही थी. लेकिन, उसके परिजन बोले की ठीक हो जाएगा. बिदाई के बाद जब दुल्हन को गाड़ी से लेकर चले तब भी उसकी स्थिति ठीक नहीं थी. उसको गाड़ी में पानी पिलाया गया. घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी. उसकी पत्नी के साथ ससुराल से आये एक युवक ने उसको खिलने के लिए एक दवा बतायी. इस बीच और तबीयत बिगड़ी तो उसको आनन- फानन में एसकेएमसीएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










