ePaper

UP Weather Update: यूपी में तेज बारिश का दौर खत्म, उमस के बीच लखनऊ में हवा ने दी राहत, जानें अपने शहर का मौसम

Updated at : 27 Aug 2023 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Update: यूपी में तेज बारिश का दौर खत्म, उमस के बीच लखनऊ में हवा ने दी राहत, जानें अपने शहर का मौसम

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज बारिश के आसार नहीं हैं. कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हो सकती है. ऐसे में उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. बीच बीच में मौसम में बदलाव से थोड़ी राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मानसून की विदाई का समय आ गया है. प्रदेश में बीते दिनों जिस तरह से मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ और सभी जगह जमकर बारिश हुई, वहीं अब उमस अपना असर दिखा रही है. हालांकि राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह ठंडी हवाओं ने लोगों को जरूर राहत दी.

उत्तर प्रदेश में रविवार को राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज बारिश के आसार नहीं हैं. कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हो सकती है. ऐसे में उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. बीच बीच में मौसम में बदलाव से थोड़ी राहत मिल सकती है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में 27 अगस्त को एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके बाद 28 अगस्त को भी प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं. इस दौरान किसी भी तरह की चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है.

29 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके बाद 30 अगस्त को भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं. इस दौरान भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 31 अगस्त को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्व उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं 1 सितंबर को भी मौसम की इसी तरह की गतिविधियां रहने के आसार हैं.

वैज्ञानिकों के मुताबिक धीरे-धीरे मानसून की सक्रियता कम हो जाएगी और इसका असर तापमान में देखने को मिलेगा. फिलहाल अगले 48 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है. इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून की ताजा गतिविधियों के मुताबिक मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के साथ चल रहा है और इसका पूर्वी छोर औसत समुद्र तल पर अब शाहजहांपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बांकुरा और दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्व से गुजर रहा है. बीते 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगह मानसून सामान्य रहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम देखने को मिला.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola