ePaper

UP Weather: चार जिलों में 4 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, कोल्ड डे अलर्ट, मौसम विभाग ने ये चेतावनी की जारी

Updated at : 09 Jan 2023 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather: चार जिलों में 4 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, कोल्ड डे अलर्ट, मौसम विभाग ने ये चेतावनी की जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे के हालात बरकरार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में हल्की हवाओं और उच्च नमी की वजह से अगले दो दिन कोहरा बेहद घना रहेगा. बेहद घने कोहरे में दृश्यता शून्य रह सकती है.

विज्ञापन

Lucknow: यूपी में ठंड का कहर जारी है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गलन के कारण दिक्कतें और बढ़ गई है. बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के पांच शहरों अयोध्या, कानपुर, हमीरपुर, प्रयागराज, आगरा और वाराणसी में 4 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. वहीं मौसम विभाग ने आज भी घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी दी है.

बेहद घने कोहरे में शून्य रह सकती है दृश्यता

मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है. पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे के हालात बरकरार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में हल्की हवाओं और उच्च नमी की वजह से अगले दो दिन कोहरा बेहद घना रहेगा. बेहद घने कोहरे में दृश्यता शून्य रह सकती है. ऐसे में मौसम विभाग रेड अलर्ट इश्यू किया है. 10 जनवरी के बाद शीत लहर से राहत मिलने के आसार हैं. 10 जनवरी की रात से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है. इस वजह से 10 जनवरी की रात से घने कोहरे और शीतलहर के ये सभी हालात कम हो जाएंगे.

बूंदाबांदी होने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं, कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती हैं. सुबह कोहरे के बाद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं, 11 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. अगले 2 दिनों तक न्‍यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे के साथ ठंड को लेकर राज्य के 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Lucknow Weather Update: लखनऊ में गलन ने बढ़ाई मुश्किलें, कोहरे से ढकी राजधानी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

इसके अलावा मथुरा, हथरस, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola