UP News: जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बाढ़ नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, किया यह बड़ा दावा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Oct 2021 9:29 PM
UP News: जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बाढ़ नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को बाढ़ से कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार जन हानि हुई है.
UP News: जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने आज यूपी में बाढ़ नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की. यह बैठक सिंचाई विभाग के मुख्यालय में हुई. इस दौरान विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे. डॉ. महेंद्र सिंह ने आगामी बाढ़ परियोजनाओं के गठन व बाढ़ नियंत्रण कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.
जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री महेन्द्र सिंह ने अत्यधिक वर्षा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा कराये गये कामों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यूपी में अत्यधिक वर्षा से कोई नुकसान नहीं हुआ. न ही बाढ़ से किसान की फसलों को नुकसान हुआ.
Also Read: Lakhimpur Kheri Violence: जिस लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री के बेटे को मिलना था टिकट, वहीं लिया पंगा
जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरीके से बाढ़ में ऐतिहासिक काम बाढ़ नियंत्रण विभाग, सिंचाई विभाग ने किया है, उसकी आज हम समीक्षा कर रहे हैं. इसके साथ ही, अगले साल बाढ़ से निपटने के लिए जो तैयारियां हैं, उसकी रूपरेखा भी तैयार करेंगे. उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा होने के बावजूद यूपी के सभी जिले सुरक्षित रहे. किसी प्रकार की कोई जन हानि, पशुहानि नहीं हुई.
Also Read: अजय मिश्रा ‘टेनी’ कौन हैं, जिनको लेकर लखीमपुर खीरी में मचा है बवाल, जानें कैसा रहा अब तक का सफर
डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड के बावजूद मुख्यमंत्री के आशीर्वाद और उनकी कृपा से जो पैसा हम लोगों को अप्रैल और मई महीने में मिलता था, वह जनवरी में पहली बार दिया गया. इसके कारण समय से हम लोगों ने काम की शुरुआत की और उसे सही समय पर पूरा किया. मानसून आने से पहले हमारे सभी प्रोजेक्ट लगभग लगभग पूर्णता की ओर थे, जिसकी वजह से हम उत्तर प्रदेश को बचा पाये.
जलशक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने कहा कि अगले साल की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. जो नए-नए प्रयोग हमने बाढ़ नियंत्रण के लिए किए हैं, उसके प्रतिफल ऐतिहासिक रहे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री ने हमारे बंधे पर खड़े होकर हमारे कार्यों को देखा. उन्होंने इसका हवाई सर्वे भी किया.
डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि हम नदियों की पूजा अर्चना भी करते हैं और उनकी सुरक्षा भी करते हैं. उन्होंने कहा कि रात और दिन जब बरसात के समय सभी लोग अपने घरों में थे, हमारे अधिकारी खड़े होकर काम को अंजाम दे रहे थे.
इनपुट- काविश अजीज, लखनऊ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










