Live Updates

Surya Grahan 2023: खत्म हुआ साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए अब कब लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक समय और डेट

Updated:
विज्ञापन

Surya Grahan 2023 Live: आज 20 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग गया है. हालांकि सूर्य ग्रहण उत्तर प्रदेश में दिखाई नहीं देगा. लेकिन इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव जरूर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पं.अम्बरीश मिश्र ने बताया कि ग्रहण काल के दौरान सूर्य से नकारात्मक शक्तियां निकलती है, और नकारात्मक शक्तियां सूर्य के प्रकाश के साथ-साथ हवा में मिलकर पूरे ब्रम्हांड में पहुंचती है. इसलिए इस ग्रहण का असर पूरी पृथ्वी पर पड़ेगा. सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने की जरुरत पड़ेगी.

विज्ञापन

खत्म हुआ साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए अब कब लगेगा चंद्र ग्रहण,

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लगा रहा. यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो गया. अब साल 2023 का पहल चंद्र ग्रहण कब लगेगा. बता दें इस साल का पहला चंद्र ग्रहण अगले महीने Date 5 मई दिन शनिवार को लगेगा.

चंद्र ग्रहण सूतक समय 5 मई को रात 8:00 बजकर 46 मिनट से शुरू है और उसी रात 1:00 बजे तक रहेगा. ऐसे में सूतक काल माने नहीं होगा.

सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण कब लगेगा

सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण अगले महीने 5 मई को लग रहा है.

सूर्य ग्रहण 2023 समय

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लगा हुआ है. यह ग्रहण थोड़ी देर में दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा.

Chandra Grahan 2023 : कब लगेगा चंद्र ग्रहण

आज 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण ,है और साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द लगने वाला है. साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा.

सूर्य ग्रहण कब कब है

इस साल 2023 में सूर्य ग्रहण आज यानी 20 अप्रैल 2023 को है. इसके अलावा अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर दिन शनिवार को है.

साल 2030 में कितने ग्रहण है?

इस साल 2023 में ग्रहण चार पड़ रहे हैं. जिसमें दो चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola