सुपरस्टार रजनीकांत ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की तस्वीरें हुई वायरल

Updated:
विज्ञापन

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत इन दिनों राजधानी लखनऊ में हैं. उन्होंने यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ​उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कुछ देर रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म जेलर भी दिखी. ये फिल्म दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जा रही है.

विज्ञापन
undefined

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत इन दिनों राजधानी लखनऊ में हैं. उन्होंने यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

विज्ञापन
undefined

इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने मुख्यमंत्री को संत मानते हुए उनके चरण छुए. हालांकि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते नजर आए.

undefined

रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उम्र 51 वर्ष है. माना जा रहा है कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है.

undefined

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रजनीकांत को भेंट प्रदान की. रजनीकांत और योगी आदित्यनाथ के बीच कई मुद्दों पर बात भी हुई.

undefined

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रजनीकांत के साथ लखनऊ के थिएटर में हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ देखी.

undefined

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझे कुछ समय के लिए ‘जेलर’ फिल्म देखने का मौका मिला. मेरी पहले से प्रतिबद्धताएं थीं अन्यथा मैं पूरी फिल्म देखता.

undefined

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने रजनीकांत की कई फिल्में देखी हैं और इस फिल्म में उन्होंने जो कुछ भी देखा, वह उन्हें बहुत पसंद आया.

undefined

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रजनीकांत और उनकी फिल्म की बेहद प्रशंसा की.

undefined

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रजनीकांत से मुलाकात के दौरान चर्चा भी की.

undefined

रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी शिष्टाचार मुलाकात की. रजनीकांत की फिल्म जेलर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है. यह फिल्म लखनऊ में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की गई है.

undefined

रजनीकांत रविवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पहुंचे. अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया और मुलाकात पर प्रसन्नता जाहिर की. रजनीकांत ने कहा कि उनकी अखिलेश यादव से नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी. उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है.

undefined

उन्होंने कहा​ कि पांच साल पहले जब वह यहां एक शूट के लिए आए थे, तब अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं हो पाई थी, अब वह यहां हैं तो उनसे मुलाकात हुई. अखिलेश यादव ने इस मुलाकात पर ट्वीट कर कहा कि जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं.

undefined

उन्होंने कहा​ कि मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांतजी को देखकर जितनी खुशी होती थी, वो आज भी बरकरार है. हम नौ साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है. रजनीकांत ने मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

undefined

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी लखनऊ में रजनीकांत से मुलाकात की

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola