ePaper

अयोध्या में मीरा के घर अचानक चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी, देखें फोटो

Updated at : 30 Dec 2023 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या में मीरा के घर अचानक चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी, देखें फोटो

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या रोड शो के बाद उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिला के घर जाकर उसका हाल-चाल लिया. लगभग 15 मिनट उससे वार्ता भी की. उससे पूरी बस्ती के बारे में ली जानकारी. बच्चों को ऑटोग्राफ दिया, सेल्फी भी खिंचवाई.

विज्ञापन
undefined

पीएम नरेंद्र मोदी की छवि ऐसे जनप्रिय नेता की है, जो सीधे जनता से संवाद करते हैं। इस बात की झलक शनिवार को अयोध्या में भी देखने को मिली, जब वे पीएम उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर अचानक पहुंच गए.

undefined

पीएम ने योजना की लाभार्थी के आवास पर चाय भी पी और उनसे संक्षिप्त बातचीत की। पीएम का यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीरा के घर अचानक पहुंचने पर पूरी बस्ती के लोग हैरान रह गए.

undefined

पीएम के पहुंचने पर पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा. इस दौरान पीएम मोदी ने मीरा के हाथों की बनी चाय पी और कहा कि चाय अच्छी है, मगर थोड़ी मीठी हो गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने परिवार व पूरी बस्ती के बारे में हाल-चाल जाना.

undefined

पीएम मोदी ने मीरा मांझी की बस्ती के लोगों की जानकारी ली. उन्होंने एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया। इसमें उन्होंने वंदे मातरम लिखा. पीएम के पहुंचने पर पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा.

undefined

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्थानीय बच्ची संग सेल्फी भी खिंचवाई. उसके साथ बात भी की. मीरा के घर अचानक पहुंचने पर पूरी बस्ती के लोग हैरान रह गए थे.

undefined

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थी मीरा के परिवारवालों से भी मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस पर मीरा ने पीएम मोदी से कहा कि मुझे फ्री में गैस और आवास मिल गया है। वह बोलीं, पहले मेरा कच्चा घर था पर अब पक्का हो चुका है.

undefined

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थी मीरा के परिवारवालों से भी मिले. इस दौरान पीएम मोदी ने योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली. इस पर मीरा ने पीएम मोदी से कहा कि मुझे फ्री में गैस और आवास मिल गया है.अवह बोलीं, पहले मेरा कच्चा घर था पर अब पक्का हो चुका है। उन्होंने कहा कि आपके घर आने से बहुत खुशी हुई है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola