Road Accident: बाराबंकी में भीषण हादसा, नमाज पढ़कर आ रहे बच्चों को कार ने रौंदा, 4 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Barabanki Road Accident: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हो गया है. मस्जिद में नमाज पढ़कर निकल रहे चार बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हो गया है. मस्जिद में नमाज पढ़कर निकल रहे चार बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. इस दौरान घायल बच्चों को स्थानीय लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने .तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया वहीं एक को गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन अ��्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया.

विज्ञापन

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा

दरअसल बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली के जय हिंद स्कूल के पास की घटना है. जहां मस्जिद में नमाज पढ़कर निकल रहे चार बच्चों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रौंद दिया. और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस दौरान मोहम्मद खालिद (14 वर्ष) पुत्र मोहम्मद फारूक मोहम्मद शाह (14 वर्ष) पुत्र मोहम्मद चुन्नू मोहम्मद रेहान (14 वर्ष) पुत्र जमाल वारिस मोहम्मद रईस (18 वर्ष ) पुत्र खलगू को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया…. अपडेट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola