ePaper

UP Chunav 2022: चुनाव आयोग ने लखनऊ मध्य के रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया, रविदास मेहरोत्रा ने की थी शिकायत

Updated at : 04 Mar 2022 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: चुनाव आयोग ने लखनऊ मध्य के रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया, रविदास मेहरोत्रा ने की थी शिकायत

UP Chunav 2022: लखनऊ मध्य विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर गोविंद मौर्य को हटा दिया गया है. उनकी जगह पर नए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्त की गई है. सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022: लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने लखनऊ मध्य के रिटर्निंग ऑफिसर गोविंद मौर्य को हटा दिया है. जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अजय कुमार पांडेय को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है. अजय कुमार पांडेय एसीएम प्रथम के पद पर हैं.

रविदास मेहरोत्रा ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत

दरअसल, लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को एक पत्र लिखा था. इस पत्र के जरिए उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर गोविंद मौर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके स्थान पर किसी निष्पक्ष अधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर बनाने की मांग की थी. उन्होंने यह भी मांग की थी कि निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए किसी प्रवेक्षक की नियुक्ति की जाए.

Also Read: रिटर्निंग ऑफिसर की गाड़ी से हथौड़ा-पेचकस बरामद, रविदास मेहरोत्रा ने की निलंबित करने की मांग
28 फरवरी की घटना

रविदास मेहरोत्रा के मुताबिक, वह 28 फरवरी 2022 को दोपहर तीन बजकर 55 मिनट पर लखनऊ के मतगणना स्थल रमाबाई अम्बेडकर मैदान के बाहर गेट नं. 2 पर मौजूद थे. तभी उन्हें मालूम हुआ कि एक गाड़ी जिसमें 4 से 5 लोग बैठे हैं, वह गाड़ी गेट नंबर 2 से अंदर गई है. इस पर वह तत्काल गेट नंबर 2 पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक सरकारी गाड़ी अंदर खड़ी है. मेरे विरोध करने के बाद वह गाड़ी बाहर आयी, जिसमें 174, लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर गोविंद मौर्या के साथ चार लोग मौजूद थे.

Also Read: UP Election: SP के रविदास मेहरोत्रा पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले, सड़क से सदन तक संघर्षों की लंबी दास्तां
रिटर्निग ऑफिसर की गाड़ी से हथौड़ा, छेनी, आरी, पेचकस बरामद

रविदास मेहरोत्रा के मुताबिक, जब मैंने उनसे पूछा कि गेट के अंदर गाड़ी की अनुमति नहीं है, तो आप गाड़ी अंदर कैसे ले गये तब उन्होंने भागने का प्रयास किया. हम लोग गाड़ी के आगे आ गये तो उन्होंने गाड़ी रोकी. मैंने पूछा कि गाड़ी में क्या- क्या सामान रखा है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. तब उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें हथौड़ा, छेनी, आरी, लोहे का छोटा राड, ताला-चाभी, प्लास, पेचकस, सील आदि सामान मौजूद था. मेरे पूछने पर कि गाड़ी यह सामान क्यों रखा है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola