Indian Rail: अयोध्या तक जाएगी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, प्रयाग , प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जंक्शन पर ठहराव शुरू

Published by : अनुज शर्मा Updated At : 29 Aug 2023 1:27 AM

विज्ञापन

गाड़ी संख्या 22129/22130 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का अयोध्या कैंट स्टेशन तक यात्रा विस्तार किया गया है . साथ ही इस गाड़ी का लखनऊ मंडल के प्रयाग जं., प्रतापगढ़ जं., सुल्तानपुर जं. एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव होगा.

विज्ञापन
undefined

मंडल के प्रयाग जंक्शन प्रतापगढ़ जंक्शन,सुल्तानपुर जंक्शन एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर गाड़ी ठहराव का स्थानीय सांसदों द्वारा शुभारम्भ किया गया.

undefined
undefined

एक दिन पूर्व उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत लखनऊ स्टेशन के यार्ड में पहुंचकर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो और तीन की लंबाई में विस्तार के लिए किए जाने वाले कायों का अवलोकन किया. आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Also Read: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर’ रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स ‘ शुरू, रेल रेस्टोरेंट में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा
undefined

महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने लखनऊ स्टेशन के यार्ड में पहुंचकर स्टेशन के प्लेटफार्म दो और तीन के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद लखनऊ-अयोध्या रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए ट्रैक की संरक्षा को परखा. महाप्रबंधक ने अयोध्या स्टेशन परिसर में विकास कार्यों की समीक्षा की.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola