Lucknow News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने दी धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को बधाई

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव सोमवार यानी आज 22 नवंबर को अपना 83वां जन्म दिन बना रहे हैं. इस मौके पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ये पहले सीएम योगी आदित्यनाथ से सपा संस्थापक को जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की है.

विज्ञापन

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव आज अपना 83वां जन्म दिन बना रहे हैं. इस मौके पर न सिर्फ सपा कार्यकर्ता केट काटकर खुशी बना रहे हैं, बल्कि देशभर के अन्य दिग्गज नेता भी पूर्व सीएम के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. इस बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह को जन्मदिन की शुभकामाएं दी हैं.

विज्ञापन
सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.

undefined
पिता के जन्मदिन पर नहीं कोई ट्वीट

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ट्वीट के जरिए हर छोटे- बड़े नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं, लेकिन अब जब सपा संस्थापक और उनके पिता मुलायम सिंह का जन्म दिन है, तब उनका ट्विटर अकाउंट पर जन्मदिन की शुभकामनाओं को कोई संदेश नहीं है, जोकि बहुत कुछ बयां करता है.

योगी ने अखिलेश से पहले दी बधाई

यूपी विधानसभा चुनाव का समय दिन ब दिन नजदीक आता जा रहा है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी मौके पर सपा को घेरने में पीछे नहीं रहते, लेकिन अब जब सपा संस्थापक का जन्मदिन है तो सीएम बधाई देने में भी आगे नजर आए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola