Gorakhpur News: गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 'जीरो', सीएम योगी ने जताई खुशी, कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2021 12:17 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शनिवार को संक्रमितों की संख्या शून्य होने पर स्वास्थ्य कर्मियों कों बधाई दी.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में शनिवार को संक्रमितों की संख्या शून्य होने पर स्वास्थ्य कर्मियों कों बधाई दी.
महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की पावन धरा जनपद गोरखपुर में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य हो गई है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 6, 2021
यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सक्रियता, प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों के अथक परिश्रम एवं मा. जनप्रतिनिधियों व गोरखपुर वासियों के अनुशासित सहयोग को समर्पित है।
सभी को बधाई!
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा- महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की पावन धरा जनपद गोरखपुर में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य हो गई है. यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सक्रियता, प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों के अथक परिश्रम एवं मा. जनप्रतिनिधियों और गोरखपुर वासियों के अनुशासित सहयोग को समर्पित है. सभी को बधाई!
इधर, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए. इसके अलावा 8 रिकवरी और कोरोना से 1 की मौत हुई है. प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 91 है.
वहीं दूसरी ओर भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,929 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 12,509 लोग डिस्चार्ज हुए और 392 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई. देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,46,950 है, जबकि अब तक 1,07,92,19,546 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










