ePaper

Chandrayaan-3 : सफल लैंडिंग के लिए इस्लामिक सेंटर मदरसा में नमाज के बाद हुई प्रार्थना

Updated at : 22 Aug 2023 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
Chandrayaan-3 : सफल लैंडिंग के लिए इस्लामिक सेंटर मदरसा में नमाज के बाद हुई प्रार्थना

लखनऊ ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहते हैं " मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई- हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं " अगर कल चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग सफल होती है, तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश होगा."

विज्ञापन

लखनऊ. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. लखनऊ में मंगलवार को मदरसा के छात्रों ने इस अभियान की सफलता के लिए नमाज के बाद प्रार्थना की. लखनऊ ईदगाह के इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली ने यह जानकारी साझा की है. खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक”बच्चों ने इस्लामिक सेंटर मदरसे में नमाज अदा की और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की… वे यहां विज्ञान का अध्ययन भी करते हैं इसलिए उनके मन में इसके बारे में बहुत जिज्ञासा है. फिरंगी महली आगे कहते हैं ” मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों और अधिकारियों को बधाई- हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं ” अगर कल चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग सफल होती है, तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश होगा.”

शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग प्रक्रिया का सीधा प्रसारण

यूपी में 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल खोले जाएंगे. प्रदेश में यह पहला मौका होगा, जब​ इस तरह के विशेष उद्देश्य के साथ स्कूलों को शाम को खोला जाएगा. इस दौरान चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग को प्रदेश के स्कूल के बच्चे टीवी या यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण देख सकेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है . सीएम के आदेश हैं कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का पूरे राज्य में सीधा प्रसारण किया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा है कि ”23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा.

Also Read: DPC : यूपी में पहली बार नायब तहसीलदार बनने जा रहे आईएएस, डीपीसी में 16 पीसीएस की प्रोन्नति पर मुहर, जानें नियम Also Read: UP Police : 26 पीपीएस अफसरों को आईपीएस कैडर मिला, अब एसपी बनकर संभालेंगे कानून व्यवस्था चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग एक महत्वपूर्ण अवसर :हल्गी

मधुसूदन हुल्गी ने कहा, ” यह पहली बार है कि सरकार ने ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को शिक्षित करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का फैसला किया है.” उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा. राज्य सरकार ने प्रिंसिपल को निर्देश दिया है. उनका कहना है कि इस बीच रूस के लूना-25 मिशन के फेल होने के बाद सबकी नजरें भारत के चंद्रयान-3 पर होंगी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था. भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के घोषित उद्देश्य सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग, चंद्रमा की सतह पर रोवर का घूमना और यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोग हैं. चंद्रयान-3 की स्वीकृत लागत 250 करोड़ रुपये (प्रक्षेपण वाहन को छोड़कर) है.

यहां देखें चंद्रयान 3 के उतरने का सीधा प्रसारण

बताया गया है कि 23 अगस्त को शाम 5:27 पर चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण शुरू ISRO (Indian Space Research Organisation) की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.isro.gov.in/ एवं का आधिकारिक यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/@isroofficial5866) और डीडी नेशनल (DD National) पर किया जाएगा.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola