औरैया में कानपुर के शादीशुदा लड़के ने प्रेमिका के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम, घटना देख दंग रह गए लोग
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन.
उत्तर प्रदेश के औरैया से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक शादीशुदा लड़का ने अपनी प्रेमिका के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. दोनों कानपुर देहात के थाना अकबर पुर के रहने वाले थे.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के औरैया से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर एक शादीशुदा लड़के ने अपनी प्रेमिका के साथ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी. दोनों ने एक दूसरे के हाथ दुपट्टे से बांधे और रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर लेट गए. कुछ देर बाद आई ट्रेन ने दोनों के ऊपर से निकल गई. दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए. दोनों कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के रहने वाले थे. फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना दिल्ली-हावड़ा रूट के रेलवे स्टेशन अछल्दा के पास की है.
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले प्रेमी-प्रेमिका कानपुर देहात के रहने वाले थे. लड़का की पहचान अतुल अग्निहोत्री (24) विगाही गांव के निवासी के रूप में हुई. वहीं लड़की की पहचान कन्हैया नगर निवासी पारुल (19) के रूप में की गयी है. दोनों के बीच करीब तीन सालों से अफेयर चल रहा था. दोनों का जाति अलग-अलग था. इसी वजह से दोनों के घरवाले इस रिश्ते से राजी नहीं थे. 2021 में अतुल के घरवालों ने उसकी शादी कर दी. लेकिन इसके बाद भी वह पारूल से मिलता-जुलता था.
Also Read: प्रयागराज: गंगा में नहाते समय RAF के जवान समेत 4 लोग डूबे, तीन शव बरामद, बेटी की तलाश जारी
परिजनों ने बताया कि 10 जून को अतुल घर से निकल गया था. उसकी तलाश चल रही थी. इस बीच बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती का शव पड़ा होने की जानकारी मिली. दोनों ने एक साथ हाथ बांधकर रेल पटरी पर सिर रखकर जान दे दी है. युवती ने काली जींस, टाप और सफेद कलर के जूते पहन रखे थे. पास में उसका बैग भी मिला है. वहीं, लड़के ने काले रंग का लोअर और टी-शर्ट पहन रखा था. लड़के के शव के पास मोबाइल मिला है. दोनों ने अपने हाथों को एक पीले कपड़े से आपस में बांध रखे थे. बताया जा रहा है कि मोबाइल और बैग से दोनों की पहचान हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










