ePaper

Aaj ka Panchang 8 नवंबर 2023: कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी उपरांत एकादशी आज, दुर्गा चालीसा का करें पाठ

Updated at : 08 Nov 2023 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Panchang 8 नवंबर 2023: कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी उपरांत एकादशी आज, दुर्गा चालीसा का करें पाठ

Aaj Ka Panchang 8 November 2023: पंचांग का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 08 नवंबर बुधवार 2023: पंचांग (Panchang) का खास महत्व है. पंचांग के जरिए शुभ दिन, शुभ मुहूर्त, शुभ योग, दिन के अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति आदि का पता चलता है. पंचांग से दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी मिलती है. इसके जरिए शुभ कार्य का समय जाना जा सकता है, साथ ही किस समय व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए, इसका भी पता चलता है. सनातन परंपरा में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्य से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. यह परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. वैदिक शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त वह विशेष समय होता है, जब सौरमंडल में ग्रह और नक्षत्र की स्थिति वशिष्ठ कार्य के लिए शुभ होती है. यही कारण है कि बाधा और समस्याओं को दूर रखने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है. आज 08 नवंबर 2023 दिन बुधवार का पंचांग (Wednesday Panchang) क्या कहता है.

आज का पंचांग लखनऊ: 08 नवंबर बुधवार 2023

कार्तिक कृष्ण पक्ष दशमी दिन -07:55 उपरांत एकादशी

श्री शुभ संवत-2080,शाके-1945,

हिजरी सन-1444-45

सूर्योदय: 06:24

सूर्यास्त: 17:15

चन्द्रोदय: 01:37

चन्द्रास्त: 14:34

शुभ मुहूर्त

अभिजीत: कोई नहीं

अमृत कालम्: 12:02-13:49

अशुभ मुहूर्त

गुलिक काल: 10:28-11:49

यमगण्ड: 07:45-09:07

दूर मुहूर्तम्: 16:44-16:46

व्रज्याम काल: कोई नहीं

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पूर्व फाल्गुन उपरांत उत्तर फाल्गुन, योग-ऐन्द्र,करण-भ,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य-तुला, चंद्रमा-सिंह, मंगल-तुला, बुध-वृश्चिक, गुरु-मेष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहु-मीन, केतु-कन्या

आज का पंचांग: 08 नवंबर 2023: चौघड़िया बुधवार

चौघड़िया के बारे में सटीक चौघड़िया सूची के साथ जानें और दिन का सबसे शुभ समय निर्धारित करें. यदि आप कुछ नया शुरू कर रहे हैं या यात्रा पर जा रहे हैं तो चौघड़िया से आप आज के शुभ मुहूर्त या सबसे अच्छे समय को पूर्व निर्धारित कर सकते हैं. जैसा कि नाम से पता चलता है, चौघड़िया, जो कि वैदिक हिंदू कैलेंडर है, जिसमें 96 मिनट की ‘चार घड़ी’ शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक घड़ी 24 मिनट के बराबर है.

दिन का चौघड़िया-करने योग्य गतिविधियां

लाभ-प्रातः 06:23 से 07:44 लाभ (नया व्यवसाय, शिक्षा प्रारंभ करें)

अमृत- प्रात: 07:44 से 09:06 तक अमृत (सभी प्रकार के कार्य-विशेष रूप से दुग्ध उत्पाद संबंधित)

काल काल (वेला)- प्रातः 09:06 से 10:27 तक काल (मशीन, निर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियां)

शुभ-प्रातः 10:27 से 11:49 शुभ (विवाह, धार्मिक, शिक्षा गतिविधियां)

रोग (रोग वेला)- दोपहर:11:49 से 13:10 तक रोग (वाद-विवाद, प्रतियोगिता, विवाद निपटारा)

उद्वेग- दोपहरः 13:10 से 14:31 तक उद्वेग (सरकार से संबंधित कार्य)

चर शामः 14:31 से 15:53 तक चर (यात्रा, सौंदर्य, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियां)

लाभ- शामः 15:53 से 17:14 तक लाभ (नया व्यवसाय, शिक्षा प्रारंभ करें)

उपाय

उपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

आराधनाः ऊं गं गणपतये नमः

खरीदारी के लिए शुभ समयः

प्रात:07:30 से 09:00 तक

राहुकाल: दोपहर 11:49 से 13:11 बजे तक

दिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola