योजनाओं पर निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारी की होगी नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन

संवाददाता,देवघर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सीएस डॉ रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें सीएस ने सभी

विज्ञापन

संवाददाता,देवघर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में सीएस डॉ रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें सीएस ने सभी प्रखंडों तथा अनुमंडल अस्पताल से आये चिकित्सा पदाधिकारियों को टीकाकरण का सुदृढ़िकरण, एमआरआइ और एमआर टीकाकरण का लक्ष्य ससमय पूरा हो इसपर निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक में सीएस ने निर्देश दिया है कि जहां भी मिजिल्स के मरीज पाये गये हैं, वहां तथा आसपास इलाके में हेड काउंटिंग कर इलाके में टीकाकरण करायें. इलाके पर पूरी निगरानी बनाये रखने तथा वहां का अपडेट रिपोर्ट देने के लिए कहा है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को यूविन एप पर हर हाल में लाभुकों की सूची को ऑन लाइन करने का निर्देश दिया है. पूरी योजनाओं पर निगरानी रखने के लिए एक-एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है. नोडल हर दिन का रिपोर्ट मुख्यालय को अपडेट कराएंगे. सीएस ने शनिवार तक सभी नोडल को प्रतिनियुक्त कर आदेश जारी कर देने की बात कही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola