चुनाव की तैयारी में जुट जायें कार्यकर्ता : लोजपा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jul 2024 9:06 PM
बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा पदाधिकारी सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.
चंदवा. बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा पदाधिकारी सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर जिले में लोजपा की सभी कमेटी गठित हो चुकी है. संगठन विस्तार का काम भी जारी है. मजबूती के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है. जिले में उद्योग-धंधा स्थापित होना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिले. वहीं जिला उपाध्यक्ष विकास दुबे ने एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की बात कही. इस दौरान सर्वसम्मति से बालेश्वर प्रजापति को चंदवा प्रखंड कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने लोजपा का दामन थामा. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद, शिवनंदन पासवान, योगेंद्र शुक्ला, भरत प्रजापति, नगीना देवी, सीमा गुप्ता, नूर अहमद, सुभाष गंझू, राजू ठाकुर, सुनील गंझू, दीपक भगत, करण गंझू, सुभाष कुमार, प्रदीप गंझू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










