विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

कुंडहित. थाने के पीछे मकान बनाकर रह रही एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही कुंडहित पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में

विज्ञापन

कुंडहित. थाने के पीछे मकान बनाकर रह रही एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही कुंडहित पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. वहीं मामले की छानबीन में जुट गयी. जानकारी के अनुसार रूपनारायणपुर गांव निवासी बापी वाद्यकर वर्तमान में कुंडहित थाने के पीछे मकान बनाकर पत्नी के साथ रहते हैं. शुक्रवार को बापी वाद्यकर की पत्नी झुंपा वाद्यकर (22) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली. आत्महत्या करने का पता नहीं चल पाया है. मृतका की मायका कुंडहित थाना क्षेत्र के अंबा गांव में है. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने कहा कि मृतका के मायके वाले थाने के संपर्क में हैं. बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola