वाहन जांच में 2 लाख 4 हजार रुपये किये गये जब्त

मिहिजाम. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग स्थान से करीब 2 लाख 4 हजार रुपये जब्त किया है. बंगाल- झारखंड सीमा पर हांसीपहाड़ी चेकपोस्ट पर बंगाल निवासी अपूर्व
मिहिजाम. पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो अलग-अलग स्थान से करीब 2 लाख 4 हजार रुपये जब्त किया है. बंगाल- झारखंड सीमा पर हांसीपहाड़ी चेकपोस्ट पर बंगाल निवासी अपूर्व मंडल के बाइक की जांच की गयी करीब 67 हजार रुपये व कानगोई पुलिस चेकनाका पर मिहिजाम के राजबाड़ी निवासी जगदीश गोराई के पास से एक लाख 37 हजार रुपए बरामद किया गया. पुलिस के मुताबिक रुपये को जब्त कर लिया गया है. बताया कि दोनों आदमी अपने व्यवसाय के कार्य से रुपए लेकर जा रहे थे. मालूम हो कि चुनाव के दौरान 50 हजार से अधिक नकद लेकर चलने की मनाही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










