वाहन जांच के दौरान 12 चालकों को लगा जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jan 2025 5:11 PM
पाकुड़िया. पाकुड़िया पुलिस ने रविवार की रात थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई. इस क्रम में वाहनों के कागजात,
पाकुड़िया. पाकुड़िया पुलिस ने रविवार की रात थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई. इस क्रम में वाहनों के कागजात, चालकों के लाइसेंस सहित अन्य कागजातों की जांच की गयी. इसके अलावा डिक्की, हेलमेट व सीट बेल्ट आदि की भी जांच की. बिना हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस के पाए गए 12 चालकों को जुर्माना लगाया गया. इसे लेकर डीटीओ कार्यालय को पत्राचार किया गया. वाहन जांच में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, एसआइ बुधुराम हेंब्रम आदि पुलिस जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










