ताला तोड़ कर घर से लाखों की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

पोडै़याहाट. पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गायत्री नगर स्थित अशोक साह के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली है. घटना के संबंध में पीड़ित अशोक

विज्ञापन

पोडै़याहाट. पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गायत्री नगर स्थित अशोक साह के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली है. घटना के संबंध में पीड़ित अशोक साह ने बताया कि वे पूरा परिवार रविवार रात आठ बजे घर में ताला लगा कर गुड़मेश्वरधाम स्थित रामचरित मानस कथा ज्ञान यज्ञ सुनने गये थे. कथा समाप्त होने के बाद 12 बजे घर आये तो देखा कि घर में लगा ताला तोड़ दिया है. घर में रखे 13 भर चांदी का जेवरात गले में सोने का पहनने वाला जितिया 10 पीस, नयी साड़ी व 15 हजार नकदी की चोरी कर ली है. बक्सा भी चोरों ने गायब कर दिया. इसके बाद घटना की जानकारी पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर की. जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पहुंचकर जांच की. छानबीन में जुट गये. कहते हैं थाना प्रभारी घटना की जानकारी की लिखित आवेदन दिया गया है. घटना स्थल पुलिस फोर्स को भेजा गया था. मामले की जांच की जा रही है. घर के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है. जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जायेगा. – विपिन यादव, थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola