सतौर के बिरजायन में कटाव ने उग्र रूप किया धारण

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवहट्टा. कोसी नदी का जलस्तर बढ़ते हुए तटबंध के अंदर सतौर पंचायत के बिरजायन में कटाव ने उग्र रूप धारण कर लिया है. जहां बिरजायन में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवहट्टा. कोसी नदी का जलस्तर बढ़ते हुए तटबंध के अंदर सतौर पंचायत के बिरजायन में कटाव ने उग्र रूप धारण कर लिया है. जहां बिरजायन में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित सड़क सहित सैकड़ों परिवारों के घर को कटाव ने निशाना बना लिया है. स्थानीय लोगों में भय है कि अगर जल संसाधन विभाग या प्रशासन के द्वारा कटाव निरोधात्मक कार्य नहीं किया गया तो पूरा गांव कटाव की चपेट में आ जायेगा. वहीं तटबंध के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क कटकर नदी में विलीन में हो जायेगी. स्थानीय लोगों ने कहा कि अभी तो पूरा बाढ़ व बरसात का समय बाकी है. इस परिस्थिति में पूरा बिरजायन गांव में कटाव से सब कुछ समाप्त हो जायेगा. स्थानीय लोगों ने डीएम से कटाव निरोधात्मक कार्य कराने की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola