खेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है : विधायक

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते विधायक प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के पाकरटांड़ में आयोजित खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम. विधायक भूषण बाड़ा ने खेल को अनुशासन का माध्यम बताया.

विज्ञापन

सिमडेगा. पाकरटांड़ में किसान क्लब के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस दौरान हॉकी प्रतियोगिता के साथ बच्चों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. हॉकी प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में मोसेटोली की टीम ने डोभा पानी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में सोगड़ा पेठियारटोली की टीम विजेता बनी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण जरिया है. गांवों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी से है और ग्रामीण क्षेत्रों के मैदानों से ही भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलते हैं. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा को अपना लक्ष्य बनाने की अपील की.

विज्ञापन

सांस्कृतिक गतिविधियों से व्यक्तित्व का होता है विकास

जिप सदस्य सह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा और पहचान को जीवित रखने का काम करते हैं. गांव की बेटियों और युवाओं ने जिस उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया, वह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है. महिलाओं और युवतियों को ऐसे मंच मिलने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. मौके पर प्रमुख रजत लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, बीस सूत्री अध्यक्ष भूषण राम, थाना प्रभारी, प्रदीप कुमार, विवेक एक्का, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, दिव्या सोरेंग, संगीता लकड़ा, जक्रियस मिंज, समीर कीड़ो सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola