संविधान ने सदियों से सताये-दबाये लोगों के लिए दिया सम्मान: डॉ लक्ष्मण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 10:31 PM
खगड़िया. शहर के टाउन हॉल में सोमवार को संविधान बचाने और सामाजिक न्याय हासिल करने को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य वक्ता डीयू के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर व
खगड़िया. शहर के टाउन हॉल में सोमवार को संविधान बचाने और सामाजिक न्याय हासिल करने को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य वक्ता डीयू के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर व लेखक डॉ लक्ष्मण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान ने सदियों से सताये-दबाये लोगों के लिए सम्मान, धन-धरती व राजपाट में हिस्सेदारी और बराबरी हासिल करने का रास्ता खोला. संविधान लागू होने के बाद संघर्षों व कुर्बानियों के बल पर जो हक-हिस्सा हासिल हुआ है, केंद्र सरकार उसे छीन रही है. उन्होंने कहा कि जातिवार जनगणना सामाजिक न्याय का बुनियादी सवाल है, लेकिन भाजपा जातिवार जनगणना से भाग रही है. जातिवार जनगणना से यह साफ होगा कि धन-धरती व राजपाट में किसकी कितनी हिस्सेदारी है. इस राजनीति को शिकस्त दिए बगैर सामाजिक न्याय हासिल नहीं हो सकता है. वहीं डॉ संजय मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के जरिए बहुजनों को शिक्षा के अधिकार बेदखल करने की साजिश कर रही है. यह शिक्षा नीति संविधान विरोधी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई सबका मुल्क-आधुनिक-लोकतांत्रिक व विकसित मुल्क बनाने की लड़ाई है. सामाजिक न्याय के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों-धन, धरती और राजपाट में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की गारंटी करनी होगी. भाजपा सामाजिक न्याय की घोर विरोधी है. वह सोशल मिडिया के जरिए सामाजिक न्याय के एजेंडा को पीछे धकेल रही है और धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि महात्मा फुले-डॉअंबेडकर जैसे नायकों के सम्मान और सपनों के लिए संविधान बचाने की लड़ाई लड़नी होगी. संविधान बचाने की पहली जरूरत है, सत्ता और समाज से भाजपा-आरएसएस को बेदखल करना होगा. सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के संयुक्त सचिव गौतम कुमार प्रीतम, नवीन प्रजापति,सीपीआई जिला सचिव प्रभाकर सिंह, डॉ अकील अहमद,ज यंत जिज्ञासु, डॉ नवीन, गौतम आनंद, डॉ अभय, समाजवादी गौतम कुमार गुप्ता, राजद के वरिष्ठ नेता प्रफुलचन्द्र घोष, बीपीएनपीएसएस के जिलाध्यक्ष डॉ नंदन यादव, आरटीआई कार्यकर्ता अमरिश कुमार आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन आर्यन राय और नवीन कुमार ने किया. जबकि स्वागत अमीर रजा ने किया. मौके पर रिंकु यादव, छात्र राजद के रौशन कुमार राणा, विनोद यादव,चंद्रशेखर कुमार, उपेन्द्र पासवान, इकरामुल हक, रुपेश कुमार, विजय यादव, अमीर खान, नितिन,राहुल,निखिल,प्रिंस,राकेश पासवान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










