समाहरणालय व महिला थाना में पालना घर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

Updated at : 04 Jul 2024 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय व  महिला थाना में पालना घर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

किशनगंज. समाहरणालय परिसर व महिला थाना परिसर में नवनिर्मित पालना घर का उद्घाटन प्रभारी मंत्री जमा ख़ान, विधायक इजहरुल हुसैन,सउद आलम, हाजी इज़हार असफी, डीएम, एसपी, जिप अध्यक्षा

विज्ञापन

किशनगंज. समाहरणालय परिसर व महिला थाना परिसर में नवनिर्मित पालना घर का उद्घाटन प्रभारी मंत्री जमा ख़ान, विधायक इजहरुल हुसैन,सउद आलम, हाजी इज़हार असफी, डीएम, एसपी, जिप अध्यक्षा रुकैया बेगम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. समाहरणालय परिसर व किशनगंज पुलिस थाना में कार्यरत कर्मियों को अब अपने छोटे- छोटे बच्चों को लेकर चिंता नहीं करनी होगी. महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के द्वारा समाहरणालय तथा किशनगंज थाना परिसर में पालना घर की व्यवस्था की गयी है. जिसमें 6 वर्ष तक के बच्चों को रख कर माता पिता कार्यालयों में अपना कामकाज निबटा सकते हैं और समाहरणालय में कार्यरत महिलाएं निश्चित होकर अपनी ड्यूटी कर सकेंगी.इस पालना घर मे खेल कूद की व्यवस्था, रंग बिरंगे और संगीतमय वातावरण में शिक्षा दी जाएगी जो बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेगा. यदि माता- पिता चाहें तो बच्चों के लिए भोजन को गर्म ठंडा करने की भी यहां व्यवस्था है. इस पालना घर मे निरंतर दो महिला कर्मी अपनी सेवाएं देंगी.इसके अलावा पालना घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं,अगर माता पिता चाहे तो उस सीसीटीवी का एक्सेस अपने मोबाइल पर लेकर अपने बच्चे की गतिविधि पर नजर भी रख सकते हैं. यह पूरी तरह से निःशुल्क है. इसके खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola