यूट्यूबर हत्याकांड में छह लोग नामजद

छाजन पसरवारा के रहनेवाले यूट्यूबर की हत्या के दूसरे दिन बुधवार को मामले में मां इंदिरा देवी ने तुर्की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.
युवक की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी प्रतिनिधि, कुढ़नी छाजन पसरवारा के रहनेवाले यूट्यूबर की हत्या के दूसरे दिन बुधवार को मामले में मां इंदिरा देवी ने तुर्की थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसमें यूट्यूबर गौरव कुमार सिंह (मृतक) की मां की ओर से दर्ज प्राथमिकी में छह लोगों को नामजद किया गया है. सभी आरोपी स्थानीय बताये जा रहे हैं. मां ने एक साजिश के तहत पुत्र की हत्या घर से बुलाकर करने का आरोप लगाया. मंगलवार की सुबह हत्या के बाद उसका शव आम के बगीचे में डाली से लटका मिला. उसके गले में गमछा का फंदा लगा था. थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए नाम बताने से इंकार किया है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










