सिंगारपुर गांव में वार्ड सदस्य का पति बकरा चोरी करते धराया, ग्रामीणों ने बांधकर की पिटाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 11:14 PM

विज्ञापन

</P><P> धोरैया.प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अहिरो पंचायत के सिंगारपुर गांव में एक वार्ड सदस्य का पति बकरा चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से

विज्ञापन

धोरैया.प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अहिरो पंचायत के सिंगारपुर गांव में एक वार्ड सदस्य का पति बकरा चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया तथा पिटाई भी की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगारपुर के एक व्यक्ति ने बकरीद को लेकर कुर्बानी का बकरा खरीदा था. शुक्रवार का दिन होने के कारण सभी पुरुष जुमा की नमाज अता करने मस्जिद गये हुए थे. उसी समय मौका पाकर वार्ड सदस्य के पति ने कुर्बानी का बकरा अपने ऑटो पर लोड करने लगा तभी बकरा ऑटो से कूद पड़ा. अचानक घर के महिलाओं की नजर बकरा पर पड़ गयी. इसके उपरांत हो हल्ला करने पर घर वाले ने बकरा चोर को रस्सी से बांध दिया. इसको लेकर भारी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने आरोपी को कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराया. ग्रामीणों के मुताबिक इसके पूर्व भी वार्ड सदस्य का पति ऐसे कई वारदात को अंजाम दे चुका है. उधर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इसकी सूचना नहीं है. इस संदर्भ में आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola